खबरवाणी
थाना लालबाग पुलिस द्वारा ग्राम बिरोदा में धार्मिक संरचना को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियो को 24 घंटे में किया गिरफ्तार।
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडने वालो दो आरोपियो को पुलिस नें किया गिरफ्तार।
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडने वालो के विरुद्ध की जायेगी राज्य सुरक्षा अधिनियम (रासु का) की कारवाही।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु दिये थे आवश्यक दिशा निर्देश।
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
घटना दिनांक 29.11.2025 को अज्ञात आरोपियो द्वारा पानी की टंकी के पास पाडला रोड इनाई माता मंदिर के पास ग्राम बिरोदा स्थित महादेव मंदिर को मंदिर की गुम्बज , कलश, जलाधारी एवं महादेव जी की पींड को टिकम से तोडफोड कर क्षतिग्रस्त कर हिन्दू धर्म की धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाई जिस पर फरियादी भारत चौधरी पिता पांडुरंग चौधरी उम्म्र.27 साल नि.वी आई पी नगर ग्राम बिरोदा लालबाग बुरहानपुर की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अज्ञात आरोपियो के विरुध्द अपराध क्रमांक 328/25 धारा 298,324(1) बीएनएस एवं आरोपियो द्वारा खेतो में सिचाई करने वाले उपकरणो एवं फसलो को भी नुकसान पहुचाया है। जिस पर अपराध क्रमांक 330/25,331/25,332/25 धारा 326(A) बीएनएस का पंजीबध्द किया गया।
पुलिस द्वारा कार्यवाही
अपराध की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले के अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लालबाग अमित सिंह जादौन द्वारा टीम गठित कर अपराध में अज्ञात आरोपीगणों को 24 घंटे में आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज, स्थानीय लोगो से पूछताछ तथा टेक्निकल इनपुट के आधार पर दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया आरोपियों से पूछताछ करते हुए उन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया गया जिन्हे माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।
पकडे गये आरोपी का नाम:-
(01).फकीरा पिता फत्तु उम्र 34 साल निवासी बिरोदा थाना लालबाग बुरहानपुर
(02).सिराज तडवी पिता इब्राहिम तडवी उम्र 35 साल निवासी ग्राम बिरोदा थाना लालबाग बुरहानपुर
सराहनीय भूमिका:-
नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, निरी.अमित सिंह जादौन, उनि जयपाल राठौर, सउनि अमित हनोतिया , प्र.आर. 441 अजय बारुले, प्र.आर. 372 भरत देशमुख, प्र.आर. 460 रोहित गोडाले, 493 सुशील इंगले प्र.आर. 28 मनोज पाल, प्र.आर. 06 शादाब अली, आर. 107 नितेश सपकाले , आर. 234 महेश प्रजापति, आर. 56 दिपांशु की सराहनीय भूमिका रही ।





