Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Smriti Mandhana Palash Muchhal Row:प्यार, इज़हार और फिर धोखे के आरोप… स्मृति मंधाना–पालाश मुच्छल की शादी टलने के बाद क्या-क्या हुआ?

By
On:

Smriti Mandhana Palash Muchhal Row:भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूज़िक कंपोज़र पालाश मुच्छल पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों का रिश्ता तब चर्चा में आया जब पालाश ने वर्ल्ड कप जीत के तुरंत बाद DY पाटिल स्टेडियम में स्मृति को सबके सामने एक घुटने पर बैठकर फिल्मी अंदाज़ में प्रपोज़ किया। इस रोमांटिक पल का वीडियो पालाश ने 21 नवंबर को “She said YES” कैप्शन के साथ पोस्ट किया। इसके बाद दोनों की शादी की तैयारियों की चर्चा तेज़ हो गई।

शादी तय थी, लेकिन एक दिन पहले टल गई—फिर शुरू हुई अफवाहें

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी 23 नवंबर 2025 को होनी थी, लेकिन उससे एक दिन पहले स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण शादी को टालना पड़ा। यहीं से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें फैलने लगीं—कुछ लोगों ने इसे ब्रेकअप बताया तो कुछ ने धोखे की कहानी गढ़नी शुरू कर दी।

वायरल चैट और धोखे के आरोप—पालाश फंस गए विवाद में

शादी टलते ही पालाश की एक लड़की मैरी के साथ कथित चैट वायरल होने लगी, जिसमें पालाश को उसके साथ फ़्लर्ट करते दिखाया गया। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि स्मृति ने शादी से ठीक पहले पालाश को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस अफवाहों के बाद स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स प्राइवेट कर दिए, जिससे चर्चाएँ और तेज़ हो गईं।

पालक मुच्छल और परिवार की सफाई—’झूठी खबरों पर ध्यान न दें’

जब मामला बिगड़ने लगा तो पालाश की बहन और सिंगर पालक मुच्छल सामने आईं। उन्होंने पोस्ट कर कहा कि पालाश और स्मृति दोनों ही इस वक्त मुश्किल समय से गुजर रहे हैं और शादी सिर्फ स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से टली है। उन्होंने मीडिया से प्राइवेसी की अपील की।इसी बीच, पालाश की माँ अमिता मुच्छल ने भी बताया कि दोनों परिवार बेहद दुखी हैं और पालाश अपनी दुल्हन को घर लाने का सपना देख रहा था।

Read Also:Sunderkand Path:सुंदरकांड पाठ करें और पाएं बजरंगबली की कृपा, जानें शुभ दिन और जरूरी नियम

रिश्ते में दरार की अफवाहें—पोस्ट डिलीट, लेकिन फॉलो जारी

जब स्मृति ने शादी और प्री–वेडिंग की सारी पोस्ट डिलीट कर दीं, तो लोगों ने इसे ब्रेकअप का संकेत माना। लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों एक-दूसरे को अब भी इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं, जिससे टूटने की खबरों को करारा जवाब मिला।इसी बीच कोरियोग्राफर गुलनाज़ खान ने भी बयान जारी कर साफ किया कि उनकी दोस्त नंदिका द्विवेदी को बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है। सोशल मीडिया पर सिर्फ फोटो देखकर किसी को बदनाम करना गलत है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News