Kiara Advani-Sidharth Malhotra: बॉलीवुड के प्यारे कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आखिरकार अपनी नन्ही परी की पहली झलक फैंस के साथ साझा कर दी है। इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें बच्ची के सिर्फ छोटे-छोटे पैर दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।
बेटी के नाम ने जीता फैंस का दिल
कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम भी इस पोस्ट में बताया। उन्होंने अपनी लाडली का नाम रखा है ‘सराया मल्होत्रा’। नाम जितना अनोखा है, उसका मतलब उतना ही खूबसूरत—“भगवान की राजकुमारी”। यह नाम हिब्रू भाषा से लिया गया है और फैंस इस नाम की तारीफें करते नहीं थक रहे।
सोशल मीडिया पर उमड़ी शुभकामनाओं की बौछार
जैसे ही कियारा और सिद्धार्थ की यह तस्वीर सामने आई, बॉलीवुड से लेकर आम फैंस तक सभी ने कमेंट्स में प्यार लुटाना शुरू कर दिया। कई सेलेब्स ने कपल को बधाई दी, वहीं फैंस बच्ची के नाम और पोस्ट की सादगी पर फिदा हो गए। देखते-ही-देखते यह फोटो इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगी।
कब हुई थी सराया की एंट्री?
कियारा और सिद्धार्थ ने इसी साल 15 जुलाई को अपनी बेटी का स्वागत किया था। पैरेंट्स बनने की खुशखबरी कपल ने उसी दिन सोशल मीडिया पर एक प्यारे से क्यूट पोस्ट के ज़रिए दी थी। फैंस तब से ही उनकी बेटी की पहली झलक देखने का इंतज़ार कर रहे थे, और अब जाकर उनकी यह इच्छा पूरी हुई।
कपल की लव-स्टोरी और शादी
कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज़ में शादी की थी। शादी में उनके परिवार और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। अब बेटी के आने से दोनों की जिंदगी में खुशियों का तूफ़ान आ गया है।





