खबरवाणी
पांढुर्णा में मनाया सत्य सांई बाबा का जन्मोत्सव मानव कल्याण के लिए साई संस्था ने सराहनीय कार्य किए
आठनेर। रविवार को शाम में ग्राम पांढुर्णा में पुट्टपर्थी वाले सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सुबह संकीर्तन निकालकर बाबा के जन्मदिवस पर, सभी को प्रेम करो, का संदेश दिया गया। 13 नंबर से 24 नंबर तक सत्य सांई बाबा के जन्म शताब्दी मनाई जा रही है इसी अवसर पर सत्य सांई ,सेवा समिति के श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह भजन कीर्तन कर उनके जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।। आयोजन में शामिल भाजपा जिलामंत्री कृष्णा गायकी, मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, द्वारा सत्य सांई बाबा द्वारा किए गए मानव सेवा की सराहना की। सत्य साई बाबा ने मानव कल्याण के लिए मेट्रो शहर बेंगलुर , में निशुल्क चिकित्सा शुरू कर मानव सेवा कार्य किया संस्थान में सभी बिमारी का निःशुल्क उपचार किया जाता है । सत्य सांई संस्थान का अनुशासन पूरे देश चर्चित है। गोवर्धन राने ने बताया कि सत्य सांई बाबा के भक्तों में भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई, सचिन तेंदुलकर, ऐश्वर्या राय बच्चन शामिल है ।ग्राम पांढुर्णा में सत्य सांई बाबा जन्मोत्सव पर केक काटकर प्रसादी का वितरण किया गया।





