Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

श्री सत्‍यसाई बाबा के जन्‍मोत्‍सव पर निकाली पालकी यात्रा

By
On:

खबरवाणी

श्री सत्‍यसाई बाबा के जन्‍मोत्‍सव पर निकाली पालकी यात्रा

मुलताई। पवित्र नगरी में श्रीसत्‍य साई बाबा के 100 जन्‍मोत्‍सव पर भक्‍तों द्वारा रविवार की दोपहर 9 बजे से सत्‍य साई बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई । पालकी यात्रा नगर के मुख्‍य मार्ग से होकर वापस कार्यक्रम स्‍थल साईराम लान पहुची जहां पर सत्‍यसाई बाबा की पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया। श्री सत्‍य साई बाबा समिति के महेश खत्री ने बताया सत्‍यसाई बाबा के जन्‍मोत्‍सव पर बाबा के भक्‍तो द्वारा सुबह 5 बजे केक काटकर बाबा का जन्‍मदिवस मनाया गया ।

जिसके बाद भक्‍तों द्वारा गीत गाए गए एवं 21 ओंकारम एवं साढे 5 बजे सुप्रभातम हुआ। जिसके बाद नगर संर्कीतन एवं नाश्‍ता आयोजित हुआ। दोपहर 12 बजे से नगर के फव्‍वारा चौक पर नारायण सेवा में कंबल वितरण किया गया।

शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक साईराम लांन में स्‍वागत संबोधन, समिति की गतिव‍िधियां, बालविकास का महत्‍व बताया गया, वहीं उसके बाद सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसके बाद भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News