Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वीआईपी स्कूल में पोस्टर एवं चित्रकला का हुआ आयोजन

By
On:

खबरवाणी

वीआईपी स्कूल में पोस्टर एवं चित्रकला का हुआ आयोजन

मुलताई।वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मुलताई में शनिवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर का स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर पर 5 एम पी बटालियन नर्मदापुरम के आदेश अनुसार पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के एनसीसी कैडेट ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत चित्रकला ,पोस्टर मेकिंग से हुई।जिसमे एनसीसी कैडेट ने एनसीसी के अलग-अलग पोस्टर बनाएं ।

वीआईपी स्कूल के सचिव प्रदीप डांगे ने एनसीसी स्थापना दिवस पर कैडेट को संबोधित किया ।

उन्होंने बताया कि एनसीसी कैडेट के लिए अनुशासन महत्वपूर्ण है, उन्होंने सदैव अनुशासन में रहने की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी अधिकारी दीपमाला शिवहरे,प्राचार्य नीतू शर्मा,अप प्राचार्य गणेश मोहोबे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सहयोग रहा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News