IND vs SA सीरीज के दौरान टीम इंडिया के टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल पहली टेस्ट मैच में गर्दन की चोट की वजह से मैदान से बाहर हो गए। इस चोट ने टीम मैनेजमेंट से लेकर फैंस तक सबकी चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि गिल सिर्फ टेस्ट ही नहीं, बल्कि वनडे और टी20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
शुभमन गिल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट
एक बड़े अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, शुभमन गिल अब 2025 में दोबारा खेलते नजर नहीं आएंगे। कहा जा रहा है कि वह अब सीधे न्यूजीलैंड के खिलाफ 2026 की घरेलू सीरीज में वापसी कर सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला 11 जनवरी 2026 से शुरू होनी है, जिसमें तीन ODI और पांच T20 मुकाबले खेले जाएंगे। गिल की गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट नए कप्तान पर भी विचार कर सकता है।
यशस्वी और रुतुराज को बड़ा मौका
गिल के बाहर होने से भारतीय टीम में नए चेहरे खिल उठ सकते हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे यशस्वी जायसवाल को अब वनडे टीम में पक्की जगह मिल सकती है। वहीं रुतुराज गायकवाड़ को भी टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है। दोनों ही युवा खिलाड़ी लगातार घरेलू और IPL में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
T20 टीम में भी होगा बड़ा फेरबदल
गिल की चोट सिर्फ वनडे टीम ही नहीं, बल्कि T20 फॉर्मेट को भी प्रभावित कर सकती है। गिल के बाहर रहने से संजू सैमसन को एक बार फिर ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही रिंकू सिंह, जिन्हें अब तक मिडल ऑर्डर में सीमित मौके मिले हैं, टीम में दमदार वापसी कर सकते हैं। रिंकू टी20 में भारत के लिए लगातार मैच विनर साबित हुए हैं, इसलिए चयनकर्ता उन पर बड़ा दांव लगा सकते हैं।
T20 वर्ल्ड कप पर भी नज़र
हालांकि शुभमन गिल T20 वर्ल्ड कप की रेस से बाहर नहीं हुए हैं। लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर अब भी बड़ी सस्पेंस बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका सीरीज में जो भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे, वे गिल की गैरमौजूदगी में वर्ल्ड कप टीम में जगह पक्की कर सकते हैं। ऐसे में आगे आने वाले मुकाबले कई खिलाड़ियों के करियर के लिए बेहद अहम साबित होंगे।





