Vivah Panchami 2025: बहुत से लोगों के जीवन में शादी की बात बार-बार बनते-बनते बिगड़ जाती है। कभी ग्रहदोष अड़चन बनते हैं तो कभी रिश्तों में असहमति। ऐसे में विवाह पंचमी का शुभ दिन बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि इस तिथि पर किए गए उपाय जल्द विवाह के योग को मजबूत करते हैं। आइए जानते हैं इस पावन दिन के प्रभावी और सरल उपाय।
Vivah Panchami 2025 Kab Hai?
मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष यह तिथि 24 नवंबर की रात 9:22 बजे से शुरू होकर 25 नवंबर रात 10:56 बजे तक रहेगी।उदय तिथि 25 नवंबर को है, इसलिए विवाह पंचमी 25 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी।धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम और माता सीता का दिव्य विवाह हुआ था।
Vivah Panchami Par Shaadi Ke Liye Khas Upay
यदि लंबे समय से विवाह में समस्या आ रही है तो विवाह पंचमी पर किए गए ये उपाय बेहद प्रभावी माने जाते हैं।
11 हल्दी की गांठ और दूर्वा का उपाय
विवाह पंचमी की सुबह स्नान करके 11 हल्दी की गांठें और 11 दूर्वा लेकर पीले कपड़े में बांधें।इसे श्री गणेश जी को अर्पित करें और मन से विवाह की इच्छा व्यक्त करें।मान्यता है कि गणपति बप्पा विवाह में आ रही रुकावटें दूर करते हैं और जल्दी शुभ समाचार मिलता है।
भगवान गणेश पर हल्दी-दही का लेप
यदि शादी बार-बार रुक जाती है, तो इस दिन हल्दी और दही का मिश्रण बनाकर गणेश जी पर अर्पित करें।यह उपाय अत्यंत शुभ माना गया है और विवाह संबंधी सभी अड़चनों को कम करता है।
श्रीराम-सीता माता की पूजा और श्रृंगार अर्पण
विवाह पंचमी पर श्रीराम-सीता जी की पूजा का विशेष महत्व है।माता सीता को श्रृंगार सामग्री जैसे—चूड़ी, बिंदी, कंगन, चुनरी तथा सिंदूर चढ़ाएं।इससे शीघ्र विवाह के योग मजबूत होते हैं और अच्छा जीवनसाथी मिलने की संभावना बढ़ती है।
कन्याओं को भोजन कराना
खासकर पुत्री के विवाह में अड़चन हो तो इस दिन छोटी कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें उपहार दें।
यह उपाय अत्यंत फलदायी माना जाता है और लड़की के विवाह में तेजी आती है।
Read Also:
Vivah Panchami Ke Upay Ka Mahatva
शास्त्रों में विवाह पंचमी को जीवनसाथी प्राप्ति के लिए सर्वोत्तम तिथि माना गया है।इस दिन किए गए उपाय मनोकामनाओं को सिद्ध, विवाह योग को प्रबल और जीवन में खुशहाली लाते हैं।





