Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

स्वेटर के साथ नाश्ता मिलने से खिले हरदोली स्कूल के बच्चों के चेहरे

By
On:

खबरवाणी

स्वेटर के साथ नाश्ता मिलने से खिले हरदोली स्कूल के बच्चों के चेहरे

मुलताई। क्षेत्र में स्थित आदिवासी बाहुल्य ग्राम हरदोली के प्रायमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो को क्या मालूम था की शुक्रवार की सुबह उन्हें इस ठंड से निजात दिलाने के लिए स्कूल में स्वेटर मिलने वाली है। लेकिन इधर समाजसेवा मे अग्रसर भारत विकास परिषद की मां ताप्ती शाखा द्वारा इन जरूरत मंद बच्चो को कड़कड़ाती ठंड से निजात दिलाने की तैयारी कर रखी है। अपनी पूर्व तैयारी के साथ भारत विकास परिषद की साथी शुक्रवार की सुबह ग्राम हरदोली के सरकारी प्रायमरी स्कूल पहुंचे और स्कूल में अध्यनर 70 बच्चों को ठंड से बचाव की लिए स्वटेर एवं मौजे वितरित कर उन्हें स्वादिष्ट नाश्ता कराया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच, सचिव एवं ग्राम के अन्य लोग उपस्थित रहे। परिषद के अध्यक्ष प्रशांत भार्गव,जिला समन्वयक राजीव जैन,सचिव कन्हैया सोनी, दीपेश बोथरा, विनोद जैन, मितेश गुलतकर, देवेंद्र धोपाड़े, सुमित पंजाबी द्वारा बच्चो को स्वेटर पहनाई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गोंडी नृत्य की प्रस्तुति दी एवं परिषद के सदस्य देवेंद्र धोपाड़े ने देशभक्ति गीत गाया गया। परिषद की सदस्यों ने बच्चों को अच्छे संस्कार अपनाने बताया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्राचार्य का एवं उपस्थित ग्रामीणों को परिषद द्वारा धन्यवाद दिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News