Suzuki Ertiga Cruise: MPV सेगमेंट की पॉपुलर कार Suzuki Ertiga का नया स्पोर्टी अवतार Ertiga Cruise (Cruze) लॉन्च हो गया है। इस नए मॉडल में कंपनी ने इंटीरियर से लेकर एक्सटीरियर तक कई जबरदस्त अपडेट दिए हैं। इसके साथ ही 20 kmpl का माइलेज इसे MPV सेगमेंट की टॉप माइलेज कारों में शामिल करता है।
नई Ertiga Cruise का स्पोर्टी लुक – स्टाइल में पूरी दमदार
नई Suzuki Ertiga Cruise को खासतौर पर युवाओं और फैमिली कार यूजर्स के लिए अधिक स्टाइलिश बनाया गया है।
इस मॉडल में स्पोर्टी फ्रंट बंपर, साइड अंडर- स्पॉइलर्स, आकर्षक बॉडी डेकल्स, रियर स्पॉइलर और नए स्पोर्टी रियर बंपर जैसे अपडेट मिलते हैं।
16-इंच के अलॉय व्हील्स, LED हेडलैंप और LED टेललैंप इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।
इंटीरियर में बड़े बदलाव – फीचर्स हुए और भी लग्ज़री
अर्टिगा क्रूज़ हाइब्रिड के इंटीरियर को भी इस बार खासा अपग्रेड किया गया है।
कंपनी ने इसमें 17.78 सेमी का SmartPlay Pro टचस्क्रीन सिस्टम दिया है, जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है।
इसके अलावा Arkamys साउंड सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग, पुश स्टार्ट और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स इसे और प्रीमियम बनाते हैं।
दमदार हाइब्रिड इंजन – ज्यादा पावर और ज्यादा माइलेज
Suzuki Ertiga Cruise Hybrid में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है।
यह इंजन 103 PS की पावर और 138 Nm का टॉर्क देता है।
इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्प उपलब्ध हैं।
सबसे बड़ी खासियत—20 kmpl का माइलेज, जो MPV सेगमेंट में टॉप क्लास माना जाता है।
क्यों है खास – पहले से ज्यादा पावरफुल बैटरी और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
अर्टिगा क्रूज़ हाइब्रिड वर्जन में पहले से ज्यादा मजबूत बैटरी दी गई है, जिससे इसे बेहतर पावर और स्मूथ ड्राइविंग मिलता है।
पेट्रोल और CNG मॉडल की तुलना में यह मॉडल ज्यादा पावरफुल और फ्यूल-इफिशिएंट है।
हाल ही में अर्टिगा कंपनी की बेस्ट-सेलिंग कारों में भी शामिल रही है, और यह नया हाइब्रिड वर्जन इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा सकता है।
Read Also:बिहार में फिर नीतीश का जलवा: 10वीं बार CM बने, गांधी मैदान में शपथ, दिग्गज नेता बने गवाह
Suzuki Ertiga Cruise Hybrid कीमत और लॉन्च – भारत में कब आएगी?
नई Suzuki Ertiga Cruise को सबसे पहले इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है।
वहां इसकी कीमत IDR 288 मिलियन (लगभग ₹15.3 लाख) रखी गई है।
ऑटोमैटिक वर्जन की कीमत करीब ₹16 लाख के आसपास है।
भारत में इस मॉडल के 2024 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है।





