Teeth Whitening Home Remedy : आजकल गुटखा, तंबाकू और पान मसाला की लत ने लाखों लोगों के दांत खराब कर दिए हैं। दांतों पर पड़े लाल धब्बे, पीला पन और मसूड़ों से खून – ये सब आम समस्या बन चुकी हैं। लेकिन कैसा लगे अगर एक आसान और घर का नुस्खा ही आपके दांतों की खोई चमक वापस दिला दे?
कैलाश योगा एक्सपर्ट द्वारा बताया गया यह उपाय बिल्कुल देसी, सस्ता और असरदार माना जाता है।
गुटखा छोड़े बगैर दांत नहीं चमकेंगे – जानें असली वजह
गुटखा खाने की आदत दांतों पर लाल और पीले दाग छोड़ देती है। धीरे-धीरे ये दाग पर्मानेंट दिखने लगते हैं और बदबू, खून आना और मसूड़ों की कमजोरी भी बढ़ जाती है।
ऐसे में सिर्फ टूथपेस्ट से दांत साफ नहीं होते। इसलिए एक्सपर्ट इस देसी मिश्रण को इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं जो दांतों की गहराई से सफाई करता है और नेचुरल व्हाइटनेस लौटाता है।
कैलाश योगा एक्सपर्ट का देसी नुस्खा — यह चीजें कर देंगी कमाल
इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको चाहिए:
- फिटकरी (अलम)
- बेकिंग सोडा (फिटकरी से दोगुना)
- हल्दी
- नमक
- सरसों का तेल
सबसे पहले फिटकरी और बेकिंग सोडा को एक तवे पर हल्का-सा गर्म करें।
जब इनका पानी सूख जाए और ठंडे हो जाएं, तब इन्हें पीस लें।
अब जितना सोडा है, उतनी ही मात्रा में हल्दी मिला दें।
यही आपका दांत सफेद करने वाला देसी पाउडर तैयार है।
ऐसे करें इस्तेमाल – सुबह-शाम 2 मिनट में साफ होंगे दांत
ब्रश करने से पहले इस मिश्रण को अपनी हथेली में थोड़ा-सा लें।
उसमें चुटकीभर नमक और 2–3 बूंद सरसों का तेल मिलाएं।
अब ब्रश की मदद से 2–3 मिनट धीरे-धीरे दांत साफ करें।
इसे सुबह और शाम दोनों समय करें।
कुछ ही दिनों में दांतों की लालिमा, पीला पन और गंदगी साफ होने लगती है।
इस नुस्खे के चौंकाने वाले फायदे
- दांतों पर जमा लाल-पीले दाग हटने लगते हैं।
- दांतों की नेचुरल चमक वापस आती है।
- मसूड़े मजबूत होते हैं और खून आना कम होता है।
- गुटखा, पान मसाला और स्मोकिंग से बने दागों पर असरदार।
- महंगे दांत सफाई ट्रीटमेंट से भी बचाता है।
Read Also:बिहार में फिर नीतीश का जलवा: 10वीं बार CM बने, गांधी मैदान में शपथ, दिग्गज नेता बने गवाह
रोज़ाना अपनाएं और देखें फर्क — मुस्कान में लौट आएगी पुरानी चमक
अगर आप यह देसी उपाय नियमित रूप से करेंगे, तो दांतों पर जमी गंदगी, लाल दाग, पीला पन सब धीरे-धीरे खत्म होने लगता है।
कुछ ही हफ्तों में आपकी मुस्कान पहले जैसी चमकदार दिखने लगती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।





