भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे Vaibhav Suryavanshi इन दिनों हर स्तर पर अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी का जलवा बिखेर रहे हैं। अंडर-19 टीम से लेकर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स तक, और अब इंडिया A के लिए ACC Men’s Asia Cup Rising Stars 2025 में उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने पूरे एशिया में तहलका मचा दिया है।
इस टूर्नामेंट में वैभव ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे अब तक कोई भी एशियाई खिलाड़ी नहीं छू पाया।
इंडिया A की धमाकेदार एंट्री और वैभव का जलवा
ACC Men’s Asia Cup Rising Stars 2025 में इंडिया A ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस सफलता के सबसे बड़े हीरो बने हैं टीम के ओपनर वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपनी आक्रामक बैटिंग से सभी का ध्यान खींचा है।उनकी बल्लेबाज़ी न सिर्फ टीम को जीत दिला रही है, बल्कि नए कीर्तिमान भी स्थापित कर रही है।
UAE के खिलाफ तूफानी शतक ने बनाया इतिहास
वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ होती हुई मैच में एक धमाकेदार शतक लगाया। उनकी बल्लेबाज़ी इतनी खतरनाक थी कि हर गेंदबाज़ के होश उड़ गए।
इस पारी के साथ वैभव ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के इतिहास में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे अब तक कोई खिलाड़ी हासिल नहीं कर सका।
सिर्फ 3 मैच में 18 छक्के—एशिया कप में अनोखा कारनामा
वैभव ने ग्रुप-स्टेज के सिर्फ तीन मैचों में कुल 18 छक्के लगा दिए।
यह आंकड़ा इस टूर्नामेंट में खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी से सबसे ज्यादा है।
उनका 242.16 का स्ट्राइक रेट यह बताने के लिए काफी है कि वैभव किस अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में अब तक की सबसे बड़ी पारी
वैभव सूर्यवंशी ने इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली है।उन्होंने अपनी आक्रामकता और स्ट्रोक प्ले से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।इस शानदार प्रदर्शन के चलते वैभव इस सीज़न के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ के रूप में उभर रहे हैं।
Read Also:बिहार में फिर नीतीश का जलवा: 10वीं बार CM बने, गांधी मैदान में शपथ, दिग्गज नेता बने गवाह
टीम इंडिया का भविष्य—नया सुपरस्टार तैयार?
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाज़ी देखकर क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स दोनों यही मान रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिलने वाला है।U-19 से लेकर IPL और अब इंडिया A तक, वैभव ने हर प्लेटफॉर्म पर अपनी क्षमता साबित की है।अगर उनका यह फ़ॉर्म ऐसे ही जारी रहा, तो जल्द ही उन्हें सीनियर टीम में देखते बनेंगे।





