खबरवाणी
आमला की 19 साल की लड़की बनी एयर होस्टेसः इंडिगो एयरलाइंस में मिली नौकरी, परिवार में जश्न का माहौल
आमला। उप नगरी बोडखी से एक लड़की की सफलता की कहानी सामने आई है। हाथिया परिवार की 19 वर्षीय बेटी निशिता हाथिया ने इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस बनकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बड़ी मेहनत व लगन से मात्र 12वी क्लास मैथ्स साइस से 91% अंक प्राप्त कर मध्य प्रदेश शासन से 25000/ हजार रुपये प्रोत्साहान राशि प्राप्त की गई। अपने फर्स्ट ऐटेम में ही इंडिगो एयर लाइन में एयर होस्टेस ( क्रू मेम्बर) परिक्षा पास कर यह दिखा दिया की लड़की लड़को से कम नहीं होती। एक मध्यम परिवार से जहां इनके पिता अजय हाथिया पुलिस विभाग मुलताई में प्रधान आरक्षक के पद पर व माता-भारती हाथिया गृहिणी हैं। निशिता हाथिया की एक छोटी बहन वांशिका हथिया है उसके भी सपने एमबीबीएस डॉक्टर बनने का है निशिता की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र और बैतूल जिले में खुशी की लहर है। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने निशिता को बधाइयां दी हैं। एक छोटे से शहर से निकलकर वाणिज्यिक विमानन क्षेत्र में अपनी जगह बनाना आंचल की प्रेरणादायक सफलता की कहानी है।चार महीने की ट्रेनिंग के बाद निशिता ने अहमदाबाह सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (गुजरात) देश की पहली उड़ान में बतौर केबिन क्रू ड्यूटी शुरू की। उनकी ये सफलता ना सिर्फ उनका व्यक्तिगत सपना पूरा होने का प्रतीक है, बल्कि उन तमाम लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो मुश्किल हालातों में भी बड़े सपने देखती हैं। बधाई देने वालों में दादा श्री प्रेमदास हाथिया दादी श्रीमती कौशल्या बाई नाना स्वर्गीय रूपलाल मोरले नानी लक्ष्मी मोरले मामा बृजेश मोरले सहित परिवार के सभी सदस्यों ने बधाई दी। मेहरा समाज के ब्लॉक अध्यक्ष अजय बचले ने निशिता हाथिया को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैँ निशिता हाथिया ने बताया कि कड़ी मेहनत व परिजनों के अर्शिवाद से यह मुकाम हासिल किया है।





