Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Kark Varshik Rashifal 2026: मंगल के अस्त होने से बढ़ेगी कर्क राशि की टेंशन 2026 में संपत्ति खरीदना रहेगा शुभ या अशुभ

By
On:

Kark Varshik Rashifal 2026: कर्क राशि वालों के लिए साल 2026 की शुरुआत कुछ चुनौतियों भरी रह सकती है। ज्योतिष के अनुसार वर्ष के प्रारंभ में ग्रहों के सेनापति मंगल अस्त स्थिति में रहेंगे, जिसका असर कई राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कर्क राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव दिखाई देगा। प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडे बताते हैं कि इस दौरान कर्क राशि वालों को आर्थिक लेन देन और संपत्ति से जुड़े मामलों में अत्यधिक सतर्क रहना होगा।

मंगल के अस्त होने का कर्क राशि पर प्रभाव

जैसा कि द्रिक पंचांग में उल्लेख मिलता है, मंगल ग्रह ऊर्जा, भूमि, पराक्रम और साहस का कारक माना जाता है। जब मंगल अस्त होते हैं तो व्यक्ति के निर्णय गलत हो सकते हैं या जल्दबाज़ी में लिए जा सकते हैं। कर्क राशि वालों को इस समय भूमि या प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में नुकसान का जोखिम बढ़ जाता है। किसी भी जमीन, प्लॉट या घर की खरीद पर विचार कर रहे हैं तो थोड़ा रुकना उत्तम रहेगा।

संपत्ति खरीदने से पहले क्या रखें सावधानी

विशेषज्ञों के अनुसार वर्ष 2026 की शुरुआत में कर्क राशि वाले कोई भी रजिस्ट्री, एग्रीमेंट या फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट ध्यान से पढ़ें। दस्तावेज़ में छोटे से छोटा पॉइंट भी अनदेखा न करें। बिना पूरी जानकारी के किसी कागज पर हस्ताक्षर करना धन हानि का कारण बन सकता है। यदि बहुत आवश्यक हो तो किसी विश्वसनीय एडवोकेट या सलाहकार से राय लेने के बाद ही निर्णय लें।

कैसा रहेगा कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष

मंगल के प्रभाव के चलते कर्क राशि वालों को व्यवसाय और नौकरी में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पैसों की आवाजाही अनियमित रह सकती है, इसलिए खर्चों में संयम जरूरी है। इस अवधि में किसी से उधार पैसा लेने या देने से बचें। निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय उपयुक्त नहीं माना जा रहा। धैर्य रखें और सही समय आने पर ही रूपए पैसे का बड़ा लेन देन करें।

Read Also:Ather Rizta vs Vida VX2 कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए ज़्यादा बेहतर है

कर्क राशि के लिए उपाय क्या करें

पंडित सुरेश पांडे के अनुसार मंगल की क्षति को कम करने के लिए हनुमान जी की उपासना अत्यंत लाभदायक रहेगी। हर मंगलवार सुगंधित दीपक जलाएं। मसूर दाल दान करने से भी मंगल मजबूत होता है। यदि संभव हो तो हर मंगलवार लाल चंदन का तिलक लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News