Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दुनावा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाए हुनर

By
Last updated:

खबरवाणी

दुनावा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाए हुनर

मुलताई। पीएम श्री स्कूल दुनावा के खेल मैदान पर सोमवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। सांसद कप में दुनावा संकुल अंतर्गत आने वाले 23 स्कूल के 550 से अधिक छात्र छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो , वालीबॉल, लम्बी कूद, ऊंची कूद, रस्सा कशी,रेस और पिट्ठू में अपने हुनर दिखाए।
महोत्सव का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष नानहीबाई डहारे दुनावा सरपंच नीलम कड़वे, लेंदागोंदी सरपंच नीलेश भादे,मंडल अध्यक्ष अमित ढोले,महेंद्र कास्लेकर, जनपद सदस्य बबीता उपराले,
पीटीए अध्यक्ष सुनील मालवीय एवं संकुल प्राचार्य केआर घाघरे ने किया। खेल महोत्सव में स्कूली बच्चों के साथ शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न खेलों में भाग लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। महोत्सव को संबोधित करते हुए डॉ कमलेश रघुवंशी ने छात्र छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वस्थ भारत विकसित भारत की अवधारणा से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि जिस उम्र में बच्चे नशे जैसी घातक आदत के शिकार हो जाते हैं उसी उम्र में यदि बच्चे खेल मैदान में अपना समय व्यतीत करेंगे तो स्वयं का और देश का भी विकास कर पाएंगे।आयोजन प्रभारी बीईओ सक्षम बारमाटे ने कहा छैमाही परीक्षा सम्पन्न होने के बाद 17 नवंबर से मुलताई विकास खंड के सभी स्कूलों में क्लस्टर वाइज सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

दुनावा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में ओमकार टिटारे,प्रवीण पवार,विजय पवार, राकेश बिहारे ,अमित बुआड़े एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

खेल महोत्सव को सफल बनाने में खेल अधिकारी हेमंत विश्वकर्मा ,महेश खत्री,, रश्मि बाथरे, बलराम कौशिक,अर्चना महाते, पूर्णिमा चौकीकर, के सी पवार शिवप्रसाद अवस्थी, अश्विनी विश्वकर्मा तुषार उदासी एवं दुनावा संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News