Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भौंरा में एसआईआर कार्यों का तहसीलदार ने किया व्यापक निरीक्षण

By
Last updated:

खबरवाणी

भौंरा में एसआईआर कार्यों का तहसीलदार ने किया व्यापक निरीक्षण

बीएलओ घर-घर पहुँचकर गणना पत्रक एकत्रित करने में सक्रिय, निर्देशों के साथ समीक्षा पूरी

भौंरा। नगर में सोमवार को एसआईआर के अंतर्गत संचालित गणना कार्य का तहसीलदार टी. विश्क ने वार्डों में पहुँचकर विस्तृत निरीक्षण किया। घर-घर जाकर नागरिकों से जानकारी एकत्रित कर रहे बीएलओ की कार्यप्रगति, रिकॉर्ड संधारण और गणना पत्रकों के संकलन की स्थिति का उन्होंने नज़दीकी परीक्षण किया। तहसीलदार ने निरीक्षण के दौरान बीएलओ को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवार का डेटा स्पष्ट, पूर्ण और तथ्यात्मक दर्ज हो। गणना पत्रकों में जहाँ भी छोटी तकनीकी त्रुटियाँ पाई गईं, उन्हें तुरंत दुरुस्त कराया गया, ताकि समूची प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बने। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने भाग 32 की बीएलओ माधुरी बचले के कार्य की समीक्षा की, जो माता मोहल्ला क्षेत्र में घर-घर जाकर नागरिकों से जानकारी लेकर गणना पत्रक भरवा रही थीं। तहसीलदार ने मौके पर गणना प्रक्रिया को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने गणना पत्रक के प्रत्येक बिंदु को साफ-सुथरे और सटीक रूप से दर्ज करने पर बल दिया।
तहसीलदार टी. विश्क ने कहा भौंरा में एसआईआर कार्य अच्छी गति से और सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। बीएलओ नियमित रूप से घर-घर पहुँचकर जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। सभी गणना पत्रक निर्धारित समयसीमा के भीतर जमा हों, यह हमारी प्राथमिकता है। प्रशासन का उद्देश्य है कि जनगणना का डेटा बिल्कुल सटीक और पूर्ण रहे, ताकि भविष्य की योजनाएँ सही आधार पर बन सकें।

नगर के नागरिकों के अनुसार, बीएलओ प्रतिदिन वार्डों में भ्रमण कर रहे हैं और आवश्यक जानकारी लेकर गणना पत्रकों का संकलन कर रहे हैं, जिससे एसआईआर प्रक्रिया गति पकड़ रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News