Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जेएच कॉलेज में एनएसयूआई की कार्यकारिणी घोषित

By
On:

खबरवाणी

जेएच कॉलेज में एनएसयूआई की कार्यकारिणी घोषित

रामकुमार नागवंशी बने कॉलेज अध्यक्ष

बैतूल। जयवंती हाक्सर महाविद्यालय में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश पर और जिला अध्यक्ष जैद खान द्वारा महाविद्यालय कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। नई टीम में रामकुमार नागवंशी को कॉलेज अध्यक्ष बनाया गया है।
कार्यकारिणी में महाविद्यालय उपाध्यक्ष के पद पर चार नाम शामिल किए गए हैं, जिनमें सुमित अकोले, खुशी उइके, विशाखा पवार और रिजवान अहमद को नियुक्त किया गया है। महाविद्यालय महासचिव के रूप में राजा बचले और आतिफ अली को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि महाविद्यालय सचिव पद पर दुर्गेश धुर्वे और मीर झरबड़े को जगह दी गई है। महाविद्यालय खेल प्रमुख की जिम्मेदारी हर्षल सप्तपुत्रे और पलक नामदेव को सौंपी गई है, जिन्हें खेल गतिविधियों को दिशा देने की भूमिका दी गई है।
नई कमेटी की घोषणा के बाद एनएसयूआई से जुड़े नीलेश धुर्वे, नितिन बिस्वास, फैजान शेख, संजय कोलकर, गौरव पंडोले, अमन खान, विकास मेहरा और यश साहू सहित महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। टीम के गठन के बाद महाविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा और छात्रों ने नई कमेटी से सकारात्मक परिवर्तनों की उम्मीद जताई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News