LIVE IND A vs PAK A: एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में आज भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच कतर की राजधानी दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। दोनों टीमें टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। भारत ने अपना पहला मैच यूएई को 148 रनों से हराकर जीता था जबकि पाकिस्तान ने ओमान को हराते हुए जोरदार शुरुआत की थी। ऐसे में आज की जंग रोमांच से भरी होने वाली है।
वैभव सूर्यवंशी पर सबकी निगाहें
भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय गजब की लय में हैं। यूएई के खिलाफ उन्होंने केवल 32 गेंदों में शतक ठोक दिया था और 42 गेंदों में 144 रन बनाकर विपक्षी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए थे। उनकी पारी में 11 चौके और 15 छक्के शामिल थे। पाकिस्तान के गेंदबाज इस समय वैभव को लेकर खास रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे क्योंकि आज फिर उनसे बड़े खेल की उम्मीद की जा रही है।
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर यह मुकाबला टीवी पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है। करोड़ों फैन्स आज स्क्रीन से चिपककर बैठने वाले हैं क्योंकि भारत पाकिस्तान मुकाबला हमेशा दिल की धड़कनें बढ़ा देता है।
पाकिस्तान ए संभावित प्लेइंग 11
यासिर खान
मोहम्मद नईम
मोहम्मद फईक
माज़ सदाक़त
गाजी घोरी विकेटकीपर
इरफान खान कप्तान
सैयद मसूद
मुबाशिर खान
उबेद शाह
अहमद दानियाल
मोहम्मद सलमान
भारत ए संभावित प्लेइंग 11
प्रियंश आर्य
वैभव सूर्यवंशी
नेहल वढेरा
नमन धीर
जितेश शर्मा कप्तान विकेटकीपर
रमंदीप सिंह
आशुतोष शर्मा
हर्ष दुबे
यश ठाकुर
गुरजपनीत सिंह
सुयश शर्मा
Read Also:Netflix से हटने वाली हैं पांच शानदार फिल्में, जल्दी देख लो वरना बाद में पछताना पड़ सकता है
किसका पलड़ा भारी भारतीय जीत की उम्मीद
दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया है लेकिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस समय सबसे बड़ी मजबूती है। वैभव सूर्यवंशी, जितेश शर्मा और नेहल वढेरा जैसे बल्लेबाज फॉर्म में हैं। वहीं गेंदबाजी में यश ठाकुर और गुरजपनीत सिंह पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर दबाव बना सकते हैं।





