खबरवाणी
चारधाम की यात्रा पर रवाना हुआ 50 श्रद्धालुओं का जत्था
मुलताई। पवित्र नगरी से सोमवार को 50 श्रद्धालुओं का एक जत्था चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। जत्थे में नवनीत चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मॉं ताप्ती की नगरी से 50 शिवभक्तो की टोली द्वारा चारधाम की यात्रा की जा रही है। जहॉं यात्रियों द्वारा मॉं ताप्ती उदगम स्थल से मॉं ताप्ती जल से केदारनाथ एवं अन्य स्थानों पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा । सावन के दूसरे सोमवार को दोपहर 2 बजे ट्रेन से यात्री भोपाल के रवाना हुए जहॉं से वे हरिद्वार होते हुए 16 अगस्त को केदारनाथ में भगवान भेालेनाथ का अभिषेक करेंगे। यात्रियों की रवानगी के दौरान नगर के लोगो एवं यात्रियों के परिजनों द्वारा रेल्वे स्टेशन पहुचकर यात्रा के लिए शुभकांमनाए दी गईा इस यात्रा में नवनीत चंदेल, पंडित अशोक शर्मा, पंडित नरेंद्र शर्मा, मारुति कनाठे, शशि पवार, गणेश परमार, दिलीप प्रजापति, लालू पवार, जगन्नाथ माहोरे, अशोक माहोरे और रवि प्रकाश खड़के सहित कुल 50 श्रद्धालु शामिल हैं। ये श्रद्धालु चारधाम के विभिन्न प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन करेंगे।




