खबरवाणी
ताप्ती मेलें में 5 से 7 दिसम्बर तक होगें सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई में लगने वाले ताप्ती मेले मे 5 से 7 दिसम्बर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । जिसमें नगर के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर शुक्रवार की दोपहर नगर पालिका के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक चन्द्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढेकर, सभापति डॉ जीए बारस्कर , महेन्द्र पिल्लू जैन, शिल्पा शर्मा, कुसुम पवांर सहित भाजपा नेता राजू जैन, प्रहलाद साहू, राजेश पाठक, खेल शिक्षक महेश खत्री, रश्मि बाथरे सहित स्कुलो के शिक्षक उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि ताप्ती मेले में 5 दिसम्बर से 7 दिसम्बर तक तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शाम 7 बजे से 10 बजे तक आयोजन किया जाएगा । जिससे कि मेले में आने वाले यात्रियों का मनोरंजन हो सके वही स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा सके। कार्यक्रम में नगर के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के सभी विधार्थी अपनी प्रस्तुति देगें ।





