Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला शक्ति संवर्धन 108 कुंडली महायज्ञ हेतु गायत्री परिवार द्वारा ग्रामीण अंचलों घर घर जाकर दिया गयाआमंत्रण

By
On:

खबरवाणी

आमला शक्ति संवर्धन 108 कुंडली महायज्ञ हेतु गायत्री परिवार द्वारा ग्रामीण अंचलों घर घर जाकर दिया गयाआमंत्रण

महायज्ञ हेतु ब्लॉक के 135 ग्रामों में पहुंच आमंत्रण

आमला शक्ति संवर्धन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शांतिकुंज हरिद्वार से आया शक्ति कलश का क्षेत्र के सभी ग्रामों और आमला शहर के सभी वार्डो में भ्रमण कराया जा रहा है। शक्ति कलश के साथ चल रहे परिजनों द्वारा गायत्री महायज्ञ का घर घर निमंत्रण भी दिया जा रहा है। अब तक तहसील आमला के लगभग 135 ग्रामों में एवं प्रमुख धार्मिक स्थल का भ्रमण और निमंत्रण कार्य किया जा चुका है।
कलश यात्रा के तहसील प्रभारी यशवंत राव माथनकर ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में श्रद्धालुओं में महायज्ञ को लेकर भारी उत्साह हैं। लोग घरों से निकलकर शक्ति कलश के दर्शन और पूजा कर रहे है । कई वार्डो और ग्रामों में शक्ति कलश के भव्य स्वागत में रंगोली आदि की सुंदर सजावट भी की गई है।
वहीं प्रत्येक दिन रात्रि में दीपयज्ञ के माध्यम से महायज्ञ का संदेश भी दिया जा रहा है । इधर आयोजन यज्ञ समिति द्वारा यज्ञ के देवपूजन हेतु निःशुल्क पंजीयन भी किया जा रहा है। महायज्ञ के पहले दिन 108 कुण्डो पर लगभग 451 साधक दंपत्ति देवपूजन में भागीदार बनेंगे। महायज्ञ में विविध संस्कार जैसे दीक्षा संस्कार,पुंसवन संस्कार,नामकरण संस्कार,अन्नप्राशन संस्कार,आदर्श विवाह संस्कार सहित अन्य संस्कार भी निशुल्क कराए जाएंगे जिसके पंजीयन यज्ञ समिति द्वारा किए जा रहे है । आयोजन समिति ने श्रद्धालु परिजनों से देवपूजन और संस्कारों के लिए पहले से पंजीयन पूर्ण करने का आग्रह किया है ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News