Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नियम कायदों को ताक में रखकर अहाता का संचालन, आबकारी एवं पुलिस की रहस्यमय चुप्पी

By
On:

खबरवाणी

नियम कायदों को ताक में रखकर अहाता का संचालन, आबकारी एवं पुलिस की रहस्यमय चुप्पी

गंजबासौदा। एक और जहां प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में शराब की दुकानों के पास संचालित होने वाले अहातों को प्रतिबंधित कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर नगर के पचमा बायपास मार्ग पर संचालित होने वाली कंपोजिट शराब की दुकान के पास खुलेआम अहाता संचालित हो रहा है। हालत यह है कि शाम होते ही अहाते में और आसपास शराब पीने वालों का जमघट लगना शुरू हो जाता है। यह क्रम देर रात तक चलता रहता है। जिससे इस क्षेत्र का माहौल दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। क्षेत्र के नागरिक परेशान है। जागरूक नागरिकों ने शराब की दुकान के पास संचालित होने वाले अहाता की फोटो खींचकर पत्रकारों को उपलब्ध कराते हुए बताया कि फोटो खींचते समय ठेकेदार के गुर्गों से विवाद की स्थिति निर्मित होने से बची है। वहीं दूसरी ओर शराब प्रेमियों ने बताया कि अधिकांश शराब की दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक दाम पर शराब बेची जा रही है। आबकारी विभाग से शिकायत करने, और समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित होने के बाद भी ठेकेदार की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News