खबरवाणी
आमला न्यायाधीश की स्मृति में कथावाचक देवी हेमलता शास्त्री तहसील कार्यलय में करेगी पौधारोपण
आमला न्यायाधीश तपेश दुबे का योगदान न्याय जगत में हमेशा अमर रहेगा कथा व्यास हेमलता शास्त्री ने अखिल विश्व गायत्री परिवार श्री कृष्ण लीला फाउंडेशन शिवांश सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षगंगा अभियान में बरगद पीपल और तरूलक्ष्मी के पौधों का रोपण किया आज दिनांक 12/11/2025 दिन बुधवार को वृक्षगंगा अभियान में पौधरोपण करने हेतु पंहुची प्रसिद्ध शिवमहापुराण कथा व्यास हेमलता शास्त्री ने वृक्षगंगा अभियान में बरगद पीपल और तरूलक्ष्मी का रोपण किया । उन्होने बताया कि मुझे बहुत दुख हुआ कि जिला न्यायाधीश तपेश कुमार दुबे का आकस्मिक निधन हो गया है उनकी स्मृति में यह पौधों का रोपण अभियान हमेशा उन्हें अमर रखेगा बरगद पीपल और तरूलक्ष्मी नीम बेल तुलसी आदि पौधें सनातन धर्म में न केवल पूजनीय बल्की औषधीय पौधें है मानसिक शांति और मोक्षकारक वृक्षों की छाव में अनेकानेक त्रषियों तपस्वियों मुनियों ने मोक्ष और ज्ञान प्राप्त किया । गायत्री परिवार के द्वारा लगातार नदियों की सफाई जल स्रोतों का पुनरोद्धार और लगातार पौधारोपण अभियान पुण्य कार्य है
तहसील परिसर में वृक्षगंगा अभियान के अन्तर्गत पहले भी पौधरोपण किया जा चुका है आज तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष हिरमन नागपुरें किरण जैसवाल और वकील राजेन्द्र उपाध्याय अरूण पंवार ने पौधरोपण किया। निलेश मालवीय ने बताया कि आमला में वृक्षगंगा अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण के बाद अब नदी शुद्धि अभियान लगातार चलाया जायेगा जिसमें बोरीबंधान तालाब सफाई और बेल नदी उदगम से खेड़ली बाजार तक आदि कार्यक्रम गांव-गांव में संचालित कियें जायेंगें। इस पौधरोपण कार्यक्रम में गायत्री परिवार के.के.सूर्यवंशी तारेंद्र देशमुख अरूण बर्डे निलेश कुमार मालवीय ने श्रम दान किया वहीं शिवशक्ति संगठन बंधा रोड से भरत सिंग रावत एंव मित्रों ने श्रमदान किया। बार काऊंसील से पूजा सूर्यवंशी रवि देशमुख सतीष देशमुख मो शफी खान रमेश नागपुरे सुनिल यादव एंव शिवम उपाध्याय सहित शिवमहापुराण में आयें लड्डु गोपाल को लेकर आये परिजन उपस्थित रहें।





