Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भौंरा में मंत्री कृष्णा गौर और सांसद माया नारोलिया का हुआ स्वागत

By
On:

खबरवाणी

भौंरा में मंत्री कृष्णा गौर और सांसद माया नारोलिया का हुआ स्वागत

पूर्व विधायक स्व. सज्जनसिंह उईके को अर्पित की श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

भौंरा। रविवार को भौंरा में मध्यप्रदेश शासन में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु कल्याण विभाग की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर तथा राज्यसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया का विधायक निवास भौंरा पर आगमन हुआ। मंत्री कृष्णा गौर एवं सांसद माया नारोलिया ने इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वर्गीय सज्जनसिंह उईके के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जनसिंह उईके ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और तिलक लगाकर शाल, श्रीफल व अंगवस्त्र अर्पित करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी राज्यमंत्री एवं सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की प्रगति को लेकर चर्चाएं कीं। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य था। विधायक गंगा सज्जनसिंह उईके ने कहा कि राज्य सरकार निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है। हमारे क्षेत्र को भी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। मंत्री कृष्णा गौर एवं सांसद माया नारोलिया का आगमन हमारे लिए प्रेरणादायी है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News