खबरवाणी
जयस संगठन के पदाधिकारों ने लगाया आरोप प्राथमिक शाला स्कूल संचालित हो रहा है भगवान भरोसे ।
रिपोर्ट प्रदीप यादव भीमपुर
जयस संगठन के पदाधिकारी एवं ग्रामीण को कहना है कि यहां पर लगातार देखा जा रहा है कि बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । प्राथमिक शाला शिक्षक की लापरवाही के वजह से समय पर स्कूल नहीं खुलना और समय से पहले ही बंद करके चले जाना बड़ा ही गंभीर विषय है लेकिन फिर भी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी अभी तक उचित कार्यवाही नहीं करने के कारण लगातार यहां के शिक्षक के द्वारा लापरवाही किया जा रहा है।
मामला बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर के ग्राम पंचायत खामापुर के ग्राम रानीखेड़ा का है शिक्षक साहित जायसवाल वर्तमान में पदस्थ हैं ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक अपने आधे समय अपनी होटल पर व्यतीत करता है और सैलेरी स्कूल से लेता है ।
ग्रामीणों का कहना है कि शासन कें निर्देश अनुसार 10:30 बजे स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया है लेकिन यहां पर तो 11:30 बजे 12:00 बजे स्कूल को संचालित करने का नियम बना लिया गया है ।
जयस संगठन के पदाधिकारी एवं ग्रामीणों द्वारा शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी को शिकायत किया जाएगा ताकि स्कूल समय सीमा पर संचालित हो और बच्चों का भविष्य भी खराब ना हो।





