Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अर्चना चिटनिस की पहल पर जिला चिकित्सालय को एक और स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना

By
On:

खबरवाणी

अर्चना चिटनिस की पहल पर जिला चिकित्सालय को एक और स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सक की पदस्थापना

बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और उपलब्धि जुड़ी है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के सतत प्रयासों से जिला चिकित्सालय को एक और स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति का लाभ प्राप्त हुआ है।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत रही हैं। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप शासन द्वारा दिलीपसिंह पांडोलिया को जिला चिकित्सालय में स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सक के रूप में पदस्थ किया गया है। इससे पहले डॉ. श्वेता शिवहरे बुरहानपुर जिला चिकित्सालय में स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रही हैं। अब इन दोनों विशेषज्ञों की उपस्थिति से अस्पताल में ऑपरेशन से संबंधित कार्यों में तेजी आएगी तथा मरीजों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
श्रीमती चिटनिस ने इस निर्णय के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति बुरहानपुर के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। अब जिला चिकित्सालय में शल्य चिकित्सा संबंधी कार्य सुचारू रूप से हो सकेंगे और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए वे भविष्य में भी निरंतर प्रयास करती रहेंगी, जिससे बुरहानपुर जिले के नागरिकों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News