खबरवाणी
खबर का असर
जुए की खबर छपते ही मुलताई,आठनेर पुलिस टीम ने मारा छापा,भागे जुआरी
मुलताई। ग्राम पंचायत सालबर्डी के ग्राम घोरपेंड में बीते 2 माह से लगातार अवैध रूप से जुआरियों द्वारा बट्टा चलाया जा रहा था। जिसकी खबर प्रमुखता से शुक्रवार को समाचार पत्र में प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद शुक्रवार रात्रि आठनेर एवं मुलताई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस की छापामार कार्रवाई की सूचना जुआरियों को मिलने से जुआरी जंगल में अंधेरे का फायदा उठाते हुए अर्न्तराज्यीय सीमा पार कर महाराष्ट्र की सीमा में भाग गए ।पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से जुआरियों के हौसले पस्त है। इस संबध में थाना प्रभारी विजय सिहं ठाकुर एवं मुलताई थाना प्रभारी नरेन्द्र सिहं परिहार ने बताया लगातार इस प्रकार कार्रवाई की जाएगी तथा थाना क्षेत्रो में इस तरह के अवैध कृत्य पर रोक लगाई जाएगी।





