Jammu Kashmir Operation Pimple: जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ भारतीय सेना ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। कुपवाड़ा (Kupwara) जिले में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस अभियान को सेना ने ‘ऑपरेशन पिम्पल (Operation Pimple)’ नाम दिया है। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा है और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
कुपवाड़ा में शुरू हुआ ‘ऑपरेशन पिम्पल’
भारतीय सेना को खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। इस इनपुट के बाद सेना ने तुरंत इलाके को घेर लिया और संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
सर्च के दौरान संदिग्ध हरकत देख सेना ने घेराबंदी की, जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने दो आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया।
इलाके में जारी सर्च ऑपरेशन
सेना ने आतंकियों के खात्मे के बाद भी इलाके में क्लीन-अप ऑपरेशन जारी रखा है। आसपास के जंगलों और गांवों में तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी छिपे हुए आतंकी को पकड़ा जा सके।चिनार कॉर्प्स (Chinar Corps) ने बताया कि इलाके की पूरी घेराबंदी की गई है और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नज़र रखी जा रही है।
जेलों और सिम कार्ड विक्रेताओं पर भी शिकंजा
सेना और पुलिस के इस ऑपरेशन के साथ-साथ अब जम्मू-कश्मीर की जेलों में भी जांच शुरू की गई है। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने कैदियों के बीच से संचार उपकरणों की जांच की है। वहीं, जम्मू जिले में पुलिस ने 70 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है, जिसमें सिम कार्ड विक्रेताओं के ठिकानों की भी तलाशी ली गई है।
Read Also:Operation Pimple Kupwara: ‘ऑपरेशन पिम्पल’ में दो आतंकियों का खात्मा, सर्च ऑपरेशन जारी
डोडा और श्रीनगर में पुलिस की एक्शन मोड में एंट्री
आतंकियों के मारे जाने के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। डोडा पुलिस ने आतंकियों के घरों और मुठभेड़ स्थलों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया है।वहीं श्रीनगर पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, ममता चौक, कोनाकन दलगेट पर वाहन जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक को रोका गया था। दो लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।






7 thoughts on “Jammu Kashmir Operation Pimple: जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन पिम्पल’ में दो आतंकियों का किया सफाया”
Comments are closed.