Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड द्वारा श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान

By
On:

खबरवाणी

आमला विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड द्वारा श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान

शहीद हुए कारसेवकों को याद रक्तदान शिविर का आयोजन

आमला विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए राम जन्मभूमि आंदोलन के वीर कारसेवकों को श्रद्धांजलि हेतु विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा उन वीर कारसेवकों की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। यह दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और धर्म रक्षा के उस अदम्य संकल्प का प्रतीक है, जो हमारे वीर हुतात्माओं ने अपने जीवन से दिखाया। इस दिन रक्तदान, सेवा कार्य और राष्ट्र जागरण के माध्यम से हम उनके बलिदान को नमन करते हैं और संकल्प लेते हैं कि “राम राज्य” के आदर्शों को अपने जीवन में उतारेंगे।

इस अवसर पर प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कृष्णकांत जी गवांदे, जिला मंत्री ललन यादव, जिला सह मंत्री लक्ष्मीकांत पांडे, जिला संयोजक राधे विश्वकर्मा, जिला गौ रक्षा प्रमुख जस्सी पंडित, जिला सह संयोजक भूपेश साहू (मुलताई), प्रखंड मंत्री सागर बजरंगी (मुलताई), प्रखंड संयोजक दीपांशु साहू (मुलताई), प्रखंड अध्यक्ष अमन ठाकुर(आमला), प्रखंड मंत्री (योजना) राज ठाकुर, प्रखंड संयोजक अंकित वैकर, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख विजय यादव, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख सुमित यादव, साप्ताहिक मिलन प्रमुख निखिल यादव, बल उपासना प्रमुख प्रखर सोनपुरे ,नगर अध्यक्ष दुग्गु राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से रहे मौजूद

नितिन ठाकुर, अमित यादव, शुभम खातरकर (SK), सावन चौहान, अमित सोनी, अनुज राठौर, दीपक भोजेकर, निलेश साहू, यश छतवानी बंटी मिश्रा, बंटी प्रजापति ,कमल डांगे ,गोल्डी भाटिया ,राजा राठौर, चेतन भवसार, मोना कानोंजे सहित अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से रहेमौजूद

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News