खबरवाणी
अर्चना चिटनिस ने राज्यपाल से की मुलाकात, वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर “आनंदमठ” की प्रति भेंट
बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने आज भोपाल स्थित राजभवन में मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल जी से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की अमर कृति “आनंदमठ” महामहिम को सादर भेंट की। इस भेंट के माध्यम से राष्ट्रगान ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर विशेष चर्चा हुई।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर की “एक जिला एक उत्पाद” योजना के तहत चयनित प्रमुख उपज कच्चे केले भी माननीय राज्यपाल को भेंट किए। इस दौरान उन्होंने केले उत्पादक किसानों की समस्याओं, उनके उत्पादों के मूल्य संवर्धन और विपणन के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।
भेंट के दौरान माननीय राज्यपाल के साथ विभिन्न समसामयिक एवं विकासात्मक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। उन्होंने “विकसित भारत अभियान” के अवसर पर हुए अपने बुरहानपुर प्रवास की स्मृतियों को सादर स्मरण किया और जिले की प्रगति में योगदान देने वाले सभी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर का कृषि और सांस्कृतिक वैभव मध्यप्रदेश की शान है और ऐसे जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से प्रदेश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
दिनांक:- 7 नवंबर 2025
02





