Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सिंधी समाज एकजुट — श्री झूलेलाल भगवान के सम्मान में नरसिंहपुर में उभरा जनसैलाब

By
On:

खबरवाणी

सिंधी समाज एकजुट — श्री झूलेलाल भगवान के सम्मान में नरसिंहपुर में उभरा जनसैलाब,

रायपुर निवासी अमित बघेल द्वारा पूज्य श्री झूलेलाल भगवान के प्रति की गई अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में नरसिंहपुर के सिंधी समाज में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में सौंपा, जिसमें आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि 20 अक्टूबर 2025 को सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में अमित बघेल ने सिंधी समाज के आराध्य देवता भगवान झूलेलाल के संबंध में असंवेदनशील और अपमानजनक टिप्पणी की। इस बयान से सिंधी समाज सहित पूरे भारतीय समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

सिंधी समाज ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया कि भगवान झूलेलाल केवल सिंधी समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारतीय समाज के आराध्य हैं, जिनकी शिक्षाएं एकता, भाईचारा और सद्भाव का संदेश देती हैं। ऐसी टिप्पणी सामाजिक सौहार्द्र और राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने वाली है।

सिंधी समाज ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि अमित बघेल के खिलाफ विधिसम्मत अपराध दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी करने का दुस्साहस न कर सके।

इस अवसर पर सिंधी समाज नरसिंहपुर द्वारा विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली श्री झूलेलाल मंदिर, सिंधी कॉलोनी से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय तक पहुँची, जहाँ ज्ञापन सौंपा गया। समाज के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने भारी संख्या में भाग लेकर समाज की एकता और आस्था का परिचय दिया।

सुभाष चौक पर अमित बघेल का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर समाज ने विरोध दर्ज कराया। पूरे आयोजन में सिंधी समाज की एकजुटता और धार्मिक आस्था का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष राजेश मखीजा ने सभी समाजजनों, वरिष्ठ नागरिकों और युवा साथियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने भारी संख्या में उपस्थित होकर समाज की एकता और श्रद्धा का संदेश दिया !

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News