Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कौन है योगेश और नवीन जो घोरपेंड में महाराष्‍ट्र के जुआरियों से चलवा रहे है बट्टा

By
On:

खबरवाणी

कौन है योगेश और नवीन जो घोरपेंड में महाराष्‍ट्र के जुआरियों से चलवा रहे है बट्टा

जुआ चलवाकर नेताओं एवं पुलिस सेटिंग के नाम पर ले रहे है मोटी रकम

मुलताई। ग्राम पंचायत सालबर्डी के ग्राम घोरपेंड में इन दिनों महाराष्‍ट्र के जुआरियों द्वारा जमकर जुआ चलाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन महाराष्‍ट्र एवं क्षेत्र के कई जुआरी बड़ी बड़ी गाड़ियों से पहुचकर लाखो रूपए के दांव लगा रहे है। इस जुए को क्षेत्रीय लोग बट्टा बोलते है। यह बट्टा चलाने में योगेश और नवीन नाम के दो युवाओं की बड़ी भूमिका बताई जाती है। सुत्र बताते है कि इन दोनो द्वारा अपने आप को नेताओं संरक्षण प्राप्‍त होना एवं पुलिस से बट्टा चलाने की अनुमति दिलाने के नाम पर अधिकारियों के नाम से लाखों रूपए बट्टा चलाने वाले जुआरियों से वसुले जा रहे है। जो कि कुछ समय पहले मुलताई एसडीओंपी कार्यालय के चक्‍कर कांट रहे थे लेकिन वहां से उन्‍हे दुत्‍कार कर भगा दिया गया है और मुलताई थाना क्षेत्र की सीमा में जुआ खिलाने के लिए मना कर दिया गया है। अब योगेश और नवीन महाराष्‍ट्र के गज्‍जु ,गुडडू उर्फ विजय एवं दिलीप, पवन, तथा मनोज आठनेर थाना क्षेत्र की सीमा स्थित ग्राम घोरपेंड की पहाडियों पर स्‍थान बदल बदलकर खुले आम जुआ चलवा रहे है। जुआ संचालको द्वारा 20-30 लड़को को जुआ स्‍थान के आसपास सड़को पर चौकीदारी के लिए लगा दिया जाता है अनजान व्‍यक्ति या वाहन के उक्‍त सड़क पर आने या गुजरने पर तत्‍काल जुआ संचालकों को सूचना देकर सतर्क कर दिया जाता है। जिसके बाद वह अपना स्‍थान बदल लेते है। सूत्र बताते है योगेश और नवीन अधिकांश जुए की सेंटिगं अधिकारियों से कराने दावा कर जुआ संचालकों से रूपए ऐठते है जो कि कभी मुलताई थाना क्षेत्र में तो कभी आठनेर थाना क्षेत्र में स्‍थान बदल बदल कर जुआ चलवा रहे है। जबकि आठनेर थाना क्षेत्र बैतूल विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष हेमंत खण्‍डेलवाल के क्षेत्र में आता है, जो कि हेमंत भैया का नाम बदनाम कराने पर तुले हुए है। इसके पहले भी इन दोनो द्वारा मुलताई के सत्‍ताधारी पार्टी के नेताओं के आस पास घुम कर जुआ खिलाने की दलाली करने में बदनाम कर चुके है। जिनके द्वारा वर्तमान में घोरपेंड एवं सालबर्डी के आस पास जमकर जुआ चलाया जा रहा है। इन जुआरियों द्वारा आठनेर एवं मुलताई पुलिस से जुआरियों की सेंटिग होना बताकर पुलिस को बदनाम किया जा रहा है।
इनका कहना …..
हमारे द्वारा लगातार गश्‍त की जा रही है मुलताई थाने से भी इस संबध में चर्चा कर योजना बनाई जा रही है जल्‍द ही मुलताई थाने के साथ संयुक्‍त कार्रवाई कर इन जुआरियो के विरूद्व कार्रवाई की जाएगी ।
विजय सिहं ठाकुर टीआई आठनेर ।
हमारे द्वारा आठनेर पुलिस के साथ संयुक्‍त छापामार कार्रवाई की जाएगी। जंगल में चारो ओर से घेराबंदी कर इन जुआरियों को जल्‍द ही पकडकर कार्रवाई की जाएगी ।
नरेन्‍द्रसिहं परिहार टीआई मुलताई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News