RCB Sale News 2025: आईपीएल की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। टीम के मौजूदा मालिक Diageo ने RCB को बेचने का फैसला कर लिया है। यानी कि IPL 2026 से पहले RCB को नया मालिक मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 मार्च 2026 से पहले टीम की बिक्री पूरी हो जाएगी। यह फैसला तब आया है जब RCB ने आखिरकार 18 साल बाद IPL 2025 का खिताब जीता।
18 साल बाद पहली बार चैंपियन बनी RCB
IPL 2025 में RCB ने इतिहास रच दिया। राजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने अपना पहला IPL खिताब जीता। इस जीत ने करोड़ों फैन्स का सपना पूरा किया। हालांकि विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, फाफ डू प्लेसिस जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी RCB की कप्तानी की थी, लेकिन कोई भी टीम को खिताब तक नहीं ले जा सका। 2025 की यह जीत RCB के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई।
Diageo ने शेयर बाजार को दी जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 नवंबर 2025 को Diageo ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को एक ऑफिशियल नोटिस भेजा। इसमें बताया गया कि कंपनी अपनी सहायक इकाई Royal Challengers Sports Private Limited (RCSPL) में निवेश की “रणनीतिक समीक्षा” कर रही है। इसका मतलब है कि RCB को बेचा जाएगा, और जल्द ही नया मालिक टीम की कमान संभालेगा।
कंपनी ने दी स्पष्टीकरण
Diageo के प्रबंध निदेशक और CEO प्रवीण सोमेश्वर ने बयान में कहा —
“RCSPL लंबे समय से हमारी कंपनी की एक मूल्यवान संपत्ति रही है। यह कदम हमारे भारतीय ऑपरेशनों को मजबूत करने और निवेश की समीक्षा करने की दिशा में है। हमारा उद्देश्य सभी स्टेकहोल्डर्स को दीर्घकालिक लाभ प्रदान करना है।”
इस बयान से साफ है कि RCB की बिक्री Diageo की एक बड़ी कारोबारी रणनीति का हिस्सा है।
कई दिग्गज खिलाड़ी रह चुके हैं RCB का हिस्सा
RCB की टीम हमेशा से स्टार खिलाड़ियों से भरी रही है। टीम के लिए अब तक क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, राहुल द्रविड़, डेनियल वेटोरी, फाफ डू प्लेसिस, शेन वॉटसन, डेल स्टेन जैसे नामचीन खिलाड़ी खेल चुके हैं।
वर्तमान में विराट कोहली टीम का चेहरा हैं, जिन्होंने वर्षों तक RCB को लोकप्रियता की ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
IPL 2026 से पहले बड़ा बदलाव तय
रिपोर्ट्स की मानें तो IPL 2026 से पहले RCB को नया मालिक मिल जाएगा, और इसके साथ ही टीम के मैनेजमेंट में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। RCB की लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू को देखते हुए कई बड़ी कंपनियाँ टीम खरीदने की दौड़ में शामिल हो सकती हैं।





