Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला दीपावली की रात्रि को हुई नगर में आगजनी की घटना में प्रभावित दो व्यापारियों को नगर के समाजसेवी संगठनों द्वारा की गई आर्थिक मदद

By
On:

खबरवाणी

आमला दीपावली की रात्रि को हुई नगर में आगजनी की घटना में प्रभावित दो व्यापारियों को नगर के समाजसेवी संगठनों द्वारा की गई आर्थिक मदद

आमला नगरीय क्षेत्र में दीपावली की रात्रि सिविल हॉस्पिटल आमला के हुई आगजनी की घटना में दो दुकान आग की चपेट में आने दुकानों में रखा पूरा माल जलकर खो खो गया जिसके बाद नगर के समाजसेवी संगठनों द्वारा व्यवसाय मिथुन साहू एवं राजेश साहू को आर्थिक सहायता के रूप में ₹11000 की राशि दी गई एवं आगामी समय में समाजसेवी संगठनों द्वारा व्यवसाय को आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया गया इस अवसर पर थाना प्रभारी राजेश सातनकर, प्रगतिशील व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल सोनी ,यशवंत चढ़ोकार, किशोर गुगनानी, मनोज विश्वकर्मा, देवेंद्रराजपूत, यश सोनी सहित अन्य समाजसेवी लोग उपस्थित रहे
इस अवसर पर प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला के अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि हमारा संगठन हर जरूरतमंद दुकानदार की सहायता को हमेशा से ही अग्रणी रहता है।छोटे से छोटे दुकानदार से लेकर सभी दुकानदारों की मदद के लिए हम सदैव ही तत्पर रहते हैं।प्रगतिशील व्यापारी संघ का हमेशा से ही यही प्रयास रहा है कि जरूरतमंद को समय पर मदद मिले।हम सभी इसके लिए प्रतिबद्ध है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “आमला दीपावली की रात्रि को हुई नगर में आगजनी की घटना में प्रभावित दो व्यापारियों को नगर के समाजसेवी संगठनों द्वारा की गई आर्थिक मदद”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News