खबरवाणी
ताप्ती मेले में दुकान, झूले लगाने वाले व्यापारियों कि समस्याओ का हो निराकरण डॉ सुनीलम के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौपा ज्ञापन
मुलताई। पवित्र नगरी में कार्तिक पूर्णिमा से लगने वाले ताप्ती मेले में दुकान लगाने वाले एवं झूले वाले व्यापारियो कि समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को पूर्व विधायक डॉ सुनीलम के नेतृत्व में सपा नेता अनिल सोनी,मनोज अग्रवाल नानचु, किसान नेता जगदीश दोड़के सहित व्यापारियों ने एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन सौपा। सौपे गए ज्ञापन में बताया ताप्ती मेले में परिषद द्वारा आवंटित दुकानो को लेकर व्यापारियों मे आक्रोश है।ताप्ती मेले में आवंटित दुकाने पूर्व वर्षों की तरह यथावत रखी जाए, व्यापारियो को पिछले वर्ष जिस दर पर प्लाट आवंटित किये गये थे उसी दर पर इस वर्ष भी किया जाए तथा 6 रूपये वर्ग फ़ीट से 10 रूपये प्रति वर्ग फीट किया जाना अनुचित है।पिछले वर्ष जिस जगह झूले लगे थे जिसकी दर पूर्व की तरह ही लगाई जाए।बिजली की दरो में बढोतरी नही जावे।बिजली का समय शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक किया जाए।मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए,प्रतिदिन पानी का 2 टेंकर प्रदाय किये जाए।दुकानो में पहुंच मार्ग की व्यवस्था की जाए। पुलिस चौकी की व्यवस्था की जावे। मेला ग्राउंड में स्ट्रीट लाईट पोल के माध्यम से दी जाए। फायर ब्रिगेड की व्यवस्था 24 घंटे दी जावे। झूले की जो नीलामी हुई है वह अवैध रूप से हुई है उसे निरस्त किया जावे। मेले में आने वाले एवं व्यापारियों के लिये महिलाओ एवं पुरुषो के लिये शौचा लय की व्यवस्थ जाए। होटलों से निकलने वाले गन्दा पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए।होटल व्यापारियों के स्थल के लिये उसकी मांग अनुसार व्यवस्था की जाए। मेले में रेल्वे लाईन की तरफ से रास्ते दिए जाने की मांग की है।





