खबरवाणी
हाईवे पर डिवायडर से टकराई कार, 6 घायल
मुलताई। नेशनल हाईवे नागपुर बैतूल रोड पर राधाकृष्ण राइस मिल के पास मंगलवार सुबह 8 बजे बैतूल की ओर जा रही एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे कार के सवार बैतूल के छह युवक घायल हो गए।युवक कार से जामसावली से दर्शन कर लौट रहे थे। बताया जाता है कार चला रहे युवक को झपकी आ गई,जिससे इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और चार से पांच बार पलट गई।दुर्घटना में जहाँ कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सवार बैतूल निवासी आदर्श जैन, प्रतीक खंडेलवाल, ऋतिक बारस्कर, आर्यन सोनी, आशुतोष जैन और राहुल शर्मा घायल हो गए।घटना की सूचना प्रत्यक्षदर्शियो ने तुरंत पुलिस और 112 डायल टीम की दी,सूचना मिलने पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची एवं सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार किया गया।





