Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शबद कीर्तन के साथ गुरुद्वारा साहिब से निकली प्रभातफेरी

By
On:

खबरवाणी

शबद कीर्तन के साथ गुरुद्वारा साहिब से निकली प्रभातफेरी

मुलताई
गुरुनानक देवजी के प्रकाश पूरब के अवसर पर शनिवार से पवित्र नगरी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब से 5 दिवसीय प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। शनिवार को संगत द्वारा अमृतवेला में सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारा में अरदास कर बोले सो निहाल,सतश्री अकाल के जयकारे के साथ प्रभात फेरी प्रारंभ हुई। प्रभात फेरी में शामिल संगत ने मिटी धुंध जग चानन होया , सतगुरु नानक प्रगटयां ,सतनाम श्री वाहेगुरु शबद के माध्यम से गुरु की महिमा का गान करते हुए ताप्ती सरोवर की परिक्रमा की। वही अन्य मार्गों से गुजरकर प्रभात फेरी गुरुद्वारा पहुंची। जहां संगत द्वारा शबद कीर्तन पाठ करने के उपरांत सामूहिक अरदास की गई। गुरुद्वारा सिंघ सभा सेवादार सरदार जसबीर सिंघ ने बताया 5 नवम्बर को गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। 5 नवंबर तक प्रतिदिन अमृतवेला में सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकलेंगी।5 नवम्बर को गुरुद्वारा में संगत द्वारा किए जा रहे श्रीगुरु ग्रंथ साहिबजी के सहज पाठ का समापन होंगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में स्थित निशान साहिब को चोला चढ़ाया जाएगा। वही शबद कीर्तन अरदास के उपरांत दोपहर में गुरु का लंगर प्रारंभ होंगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News