Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मृतक आदित्य के परिजनों से मिले विधायक, 1लाख रूपये आर्थिक सहायता की घोषणा की

By
On:

खबरवाणी

मृतक आदित्य के परिजनों से मिले विधायक, 1लाख रूपये आर्थिक सहायता की घोषणा की

थाना प्रभारी को फोन कर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के दिए निर्देश

मुलताई। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने गुरुवार सुबह ग्राम खरसाली पहुंचकर हत्या में मृतक युवक आदित्य टेकाम के परिजनों से मुलाकात की गई l उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा। विधायक ने थाना प्रभारी मुलताई से फोन पर बात कर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की निर्देश दिए l विधायक देशमुख ने कहा ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुलताई क्षेत्र में नशे एवं अवैध गतिविधियों खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने की बात कही l श्री देशमुख ने मृतक के परिवार को 1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की एवं प्रशासन को प्रधानमंत्री आवास के तहत परिवार को आवास उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान विधायक के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, भाजपा नेता राजेश पाठक, उपेंद्र पाठक, नपा सभापति अजय यादव सहित अन्य मौजूद थे l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News