Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मक्के की खरई में आग लगने से 3 ट्राली मक्का जलकर राख

By
On:

खबरवाणी

मक्के की खरई में आग लगने से 3 ट्राली मक्का जलकर राख

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम जौलखेड़ा में मंगलवार रात 9.25 बजे एक किसान के खेत में स्थित मकान के सामने मक्का की खरई रखी में आग लग जाने से मक्का की फ़सल जलकर राख़ हो गई। नगर पालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया ग्राम जौलखेड़ा में मंगलवार रात संतोष बढ़िए के खेत में स्थित मकान के सामने काट के रखी मक्के की खरई में आग लगने की सूचना मिलने पर मुलताई नगर पालिका की फायर टीम मौके पर पहुची एवं आग बुझाई गई। किसान ने बताया आग लगने के कारण करीब 3 ट्राली मक्के की फसल जलकर राख़ हो गई। आग बुझाने में फायर कर्मचारी मनोज सिंग,सुमित पुरी,दीपक अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News