Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

खनिज एवं राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई देर शाम मारा छापा, तीन डंपर और एक पोकलेन जप्त

By
On:

खबरवाणी

खनिज एवं राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई देर शाम मारा छापा, तीन डंपर और एक पोकलेन जप्त

मुलताई। नगर से कुछ दूरी पर छिंदवाड़ा रोड स्थित चिखली खुर्द क्षेत्र में ब्राह्मणी कंपनी सिविल कंस्ट्रक्शन झांसी द्वारा अवैध उत्खनन किए जाने की सूचना मिलने पर खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने देर शाम बड़ी कार्रवाई की।

टीम ने मौके पर पहुँचकर रोड से लगभग एक किलोमीटर अंदर छापा मारते हुए तीन डंपर और एक पोकलेन मशीन जप्त की। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

जप्त वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में मुलताई थाने में खड़ा कराया गया है। वहीं मौके पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा नाप-जोख और पंचनामा तैयार किया जा रहा है।

इस संयुक्त कार्रवाई में मुलताई एसडीएम राजीव कहार, जिला खनिज अधिकारी मनीष पालेवर, सहित अन्य राजस्व एवं खनिज विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News