Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

3 करोड़ 70 लाख से बनेगा डोहलन से बिहरगांव मार्ग,हुआ भूमि पूजन

By
On:

खबरवाणी

3 करोड़ 70 लाख से बनेगा डोहलन से बिहरगांव मार्ग,हुआ भूमि पूजन

मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम डोहलन बिहरगांव मार्ग का 3 करोड़ 70 लाख रुपए कि लागत से निर्माण होगा। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा डोहलन से बिहरगांव 3.50 किमी. सड़क बनने से क्षेत्र वासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी,अब उन्हें आने -जाने में परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा l वही केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर देशमुख के अथक प्रयासों से डोहलन से बिहरगांव सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है, मुलताई विधानसभा में विकास कार्य के लिए वह हमेशा प्रतिबद्ध रहते हैं l क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए अक्सर वह मुझे संवाद करते हैं l उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एंव निर्माण एजेंसी ठेकेदार से बेहतर क्वालिटी की सड़क बनाने क़े निर्देश दिए l सड़क निर्माण भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार,प्रभात पट्टन भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़,राजेश पाठक, मंडल प्रभारी इंद्रपाल, जनपद सदस्य नितेश काले, पूर्व सरपंच गुलाबराव लिखितकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News