Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

करपा स्कूल में विद्यार्थी ने किया मध्यान्ह भोजन का बहिष्कार

By
On:

खबरवाणी

करपा स्कूल में विद्यार्थी ने किया मध्यान्ह भोजन का बहिष्कार

मेंन्यु अनुसार नहीं दिया जा रहा था मध्यान्ह भोजन

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम करपा में स्थित मिडिल स्कूल में विद्यार्थियों को सोमवार मेंन्यु अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं परोसने पर भोजन का बहिष्कार कर दिया। विद्यार्थियों ने बताया सोमवार को आज मेन्यू में आलू-चना की सब्जी, तुअर दाल और रोटी शामिल थी। लेकिन दोपहर 2:30 बजे तक रोटी तैयार नहीं हुई थी। आलू-चना की जगह लौकी की पतली सब्जी दी गई, जिसे छात्रों ने खाने योग्य नहीं बताया। पालकों ने भी भोजन की गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त की । उन्होंने शिक्षा विभाग से मध्याह्न भोजन की नियमित जांच कराने की मांग की है, जिससे बच्चों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिल सके।विद्यार्थी कामिनी, मिताली, गायत्री, गरिमा, दीपेश, मोहित, शशांक, रोहन, अभिजीत, और पालक कमलेश पवार, दुर्गेश पवार एवं पंकज पवार ने बताया स्कूल में अधिकांश दिन मेन्यू अनुसार भोजन नहीं दिया जाता। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके कारण उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News