First Date Questions: अगर आप किसी के साथ पहली डेट पर जा रहे हैं, तो यह मौका बहुत खास होता है। लेकिन कई बार कुछ गलत बातें या सवाल पूरे माहौल को बिगाड़ देते हैं। अक्सर लोग अनजाने में ऐसे सवाल पूछ लेते हैं जो सामने वाले को असहज कर देते हैं, और नतीजा यह होता है कि डेट वहीं खत्म हो जाती है। अगर आप भी पहली डेट पर अच्छा इंप्रेशन बनाना चाहते हैं, तो जान लीजिए वो तीन सवाल जिन्हें कभी नहीं पूछना चाहिए।
क्यों नहीं पूछना चाहिए ‘आप इतने अच्छे हैं फिर सिंगल क्यों हैं?’
पहली डेट पर किसी से यह पूछना कि “आप इतने खूबसूरत या स्मार्ट होकर भी सिंगल क्यों हैं?” सामने वाले को अजीब लग सकता है। यह सवाल तारीफ की बजाय ताने जैसा महसूस होता है। हो सकता है कि व्यक्ति ने अब तक किसी रिलेशनशिप में रहना ही नहीं चाहा हो या हाल ही में ब्रेकअप हुआ हो। ऐसे में इस सवाल से पुराने जख्म हरे हो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप उनकी पर्सनैलिटी पर फोकस करें, न कि रिलेशनशिप स्टेटस पर।
पहली डेट पर न पूछें – ‘आप कितने पैसे कमाते हैं?’
कई लोग यह सोचकर पूछ लेते हैं कि सामने वाला कितनी सैलरी कमाता है ताकि उनकी लाइफस्टाइल का अंदाजा लगाया जा सके। लेकिन पहली डेट पर ऐसा सवाल करना बहुत गलत माना जाता है। इससे लगता है कि आपको इंसान से ज्यादा उसकी आमदनी में दिलचस्पी है। याद रखें, रिश्ते भरोसे और इमोशन्स पर बनते हैं, पैसों पर नहीं। इस तरह की बात बाद में, जब रिश्ता मजबूत हो जाए, तब की जा सकती है।
आपके पापा क्या करते हैं?’ से बचें
पहली डेट का मकसद एक-दूसरे को जानना होता है, न कि फैमिली हिस्ट्री पर चर्चा करना। कई लोगों को अपने घर या परिवार की बातें शेयर करना पसंद नहीं होता। इसलिए कोशिश करें कि पहली डेट पर बातचीत हल्की-फुल्की और पॉजिटिव रहे। फैमिली से जुड़े सवाल बाद की डेट्स के लिए छोड़ दें।
तो फिर क्या पूछें पहली डेट पर?
अगर आप बातचीत को दिलचस्प और आरामदायक बनाना चाहते हैं, तो ऐसे सवाल करें जो सामने वाले को सहज महसूस कराएं।
- आपको किस तरह का म्यूजिक पसंद है?
- आपको घूमने का शौक है तो आखिरी बार कहां गए थे?
- आपका फेवरेट फूड क्या है?
- छुट्टियों में आप क्या करना पसंद करते हैं?
- कौन सी मूवी या वेब सीरीज़ देखना अच्छा लगता है?





