Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अधिवक्ता संघ के ज्ञापन के बाद प्रारम्भ हुआ परमंडल से ड्रीमलेंड सड़क निर्माण कार्य

By
On:

खबरवाणी

अधिवक्ता संघ के ज्ञापन के बाद प्रारम्भ हुआ परमंडल से ड्रीमलेंड सड़क निर्माण कार्य

मुलताई। परमंडल जोड़ से कामथ की ओर नगर से गुजरने वाले मुख्य मार्ग का 1 किमी निर्माण कार्य कई माह से बंद पड़ा था। सड़क निर्माण की मांग को लेकर दो दिन पहले ही अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर चंदेल सगीत अधिवक्ताओ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौपा था. जिसके बाद ठेकेदार द्वारा उक्त सड़क का निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया है। गौरतलब है कि उक्त सड़क परमंडल जोड़ से ड्रीमलैंड सिटी तक एक किमी सवा करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत हुई थी। पहले सड़क निर्माण का ठेका पुराने ठेकेदार द्वारा लेने के बाद अर्थ वर्क करने के बाद कार्य बंद कर दिया था. जिस पर बारिश में बड़े बड़े गड्डे बन गए थे। जिसके बाद उक्त सड़क का री टेंडर हुआ लेकिन में बारिश में काम प्रारम्भ नहीं हो पाया था।इस दौरान मुलताई प्रवास पर आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा सड़क पर बड़े बड़े गड्डे हो जाने के बाद दिए गए गए बयान के पर यह सड़क राजनीतिक अखाड़ा बन गई थी, तथा उक्त सड़क का निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया, जिससे इस मार्ग से आने जाने वाले वाहन चालकों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था,वहीं मार्ग से उड़ती धूल के कारण परमंडल वासियो ने भी चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन किया गया। लेकिन स्थिति तब भी जस की तस बनी रही। आम जनता एवं वाहन चालक परेशान रहे।जिसके बाद बीते दो दिन पहले अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर चंदेल द्वारा उक्त मार्ग का निर्माण कराए जाने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को ज्ञापन सौपा था. जिस पर हेमंत खंडेलवाल द्वारा दिए निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से सड़क का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया गया है। लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री डीआर करमकार ने बताया सड़क का निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है, एक माह मे सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News