Yuti 2025: शुक्र-केतु युति 2025: इस समय सिंह राशि में शुक्र और केतु की युति बनी हुई थी, जो दिवाली से पहले समाप्त हो जाएगी। इस दुर्लभ युति का अंत कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से देखा जाए तो शुक्र को धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य और प्रेम का कारक माना जाता है, जबकि केतु अशुभ प्रभाव देने वाला ग्रह है। ऐसे में इस युति के टूटने से 3 राशियों को अपार लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियाँ।
कब टूटेगी शुक्र-केतु की युति?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 15 सितंबर 2025 को शुक्र का गोचर सिंह राशि में हुआ था, और 9 अक्टूबर 2025 तक शुक्र यहीं रहने वाला है। दूसरी ओर, केतु पहले से ही 29 मई से सिंह राशि में मौजूद है और 2025 के अंत तक इसी राशि में रहेगा। इसलिए 9 अक्टूबर 2025 को यह युति समाप्त हो जाएगी। दिवाली (20 अक्टूबर 2025, सोमवार) से ठीक पहले इस युति का टूटना तीन राशियों को खास लाभ देने वाला है।
तुला राशि वालों के लिए शुभ समाचार
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र-केतु युति का टूटना वरदान साबित होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। रिश्तों में प्रेम और नजदीकी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को निवेश के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक तंगी खत्म होगी। सेहत के मामले में बड़े बुजुर्गों को राहत मिलेगी।
धनु राशि को मिलेगा फायदा
धनु राशि के जातकों के लिए भी यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा और प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी सफल हो सकती है। युवा अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। परिवार में शांति और सौहार्द का माहौल रहेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे और बुजुर्ग धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।
यह भी पढ़िए:हाईस्कूल मैदान पर रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 21 फीट रावण का हुआ दहन
मीन राशि पर बरसेगी कृपा
मीन राशि वालों के लिए शुक्र-केतु युति का अंत जीवन में स्थिरता लेकर आएगा। नौकरी करने वाले लोग अपने काम में पूरी मेहनत करेंगे और ऑफिस की राजनीति से बचेंगे। व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। बुजुर्ग अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और दिवाली की सफाई के दौरान कोई खोई हुई चीज़ भी वापस मिल सकती है।





