संध्या दैनिक खबरवाणी बैतूल
मुलताई। नगर में जनपद पंचायत के नए भवन निर्माण को स्वीकृति मिली है, जिसके लिए कम से कम 5 एकड़ भूमि की आवश्यकता होने से भूमि तलाशी जा रही है,जिससे नए भवन के अन्यत्र निर्माण की संभावना है।जनपद पंचायत के नए भवन का वर्तमान स्थल पर ही निर्माण हो या पीडब्लूडी की भूमि दोनों विभाग का इंटीग्रेटेड भवन का निर्माण करने की मांग को लेकर बस स्टेण्ड व्यापारी संघ के अनिल सोनी, प्रशांत भार्गव, प्रकाश सोनी नए कलेक्टर को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम राजीव कहार को सौपा है। ज्ञापन में बताया जनपद पंचायत के नए का भवन का अन्यत्र स्थल पर निर्माण होता है तो बस स्टेण्ड के व्यापरियो का व्यापार प्रभावित होगा। इसके पहले एसडीएम आमला एवं प्रभातपट्टन तहसील बनने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की है की जनपद पंचायत भवन को यथावत रखा जाए, इसी स्थान पर नए भवन का निर्माण हो या लोक निर्माण विभाग की भूमि पर जनपद एवं पीडब्लूडी दोनों के इंटी ग्रेटेड भवन का निर्माण किया जाए।
जनपद पंचायत के नए भवन का वर्तमान स्थल पर ही हो निर्माण निर्माण
For Feedback - feedback@example.com





