संध्या दैनिक खबर वाणी बैतूल
आमला। नवरात्रि के पावन पर्व पर शुक्रवार को सूर्यवंशी डोलेवार कुनबी समाज द्वारा भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ बोडखी माता मंदिर से हुआ। समाज के महिला-पुरुष, बच्चे और युवा माता की भक्ति में झूमते हुए बड़ी संख्या में शामिल हुए।
यात्रा का शहर में जगह-जगह फूलमालाओं और पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया गया। श्री महावीर हनुमान गौशाला समिति ने भी स्वागत किया,जनपद चौक, मेन मार्केट समेत अन्य स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत कर यात्रा का उत्साह और बढ़ा दिया।
चुनरी यात्रा का समापन मां रेणुका धाम पर हुआ, जहां चुनरी अर्पित कर समाज ने क्षेत्र की समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विधायक योगेश पंडागरे भी मौजूद रहे और उन्होंने समाज की इस आस्था यात्रा का स्वागत किया एवं नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज मालवे यह भी यात्रा का स्वागत किया एवं यात्रा में सम्मिलित हुए एवं सभी दल के प्रतिनिधि मौजूद रहे यात्रा के स्वागत में समाज के अध्यक्ष अजय गंगारे ने बताया कि यह चुनरी यात्रा हर वर्ष भक्ति और समर्पण की भावना को प्रबल करने का कार्य करती है।
👉 मां रेणुका धाम पर हुई इस चुनरी भेंट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण माता के जय कारे से गूंज उठा





