Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ग्राम सिलादेही निवासी युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत*

By
Last updated:

ग्राम सिलादेही निवासी युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत*

मुलताईlथाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में घटित दो घटनाओं में जहां एक युवक ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी ।वही दूसरी घटना में बाइक चालक की कार की टक्कर से मौत हो गई।
विद्युत वितरण कंपनी में ठेकेदारी करने वाले ग्राम सिलादेही निवासी प्रियांशु पिता संतोष देशमुख 24 साल ने बुधवार शाम में मकान के कमरे में फांसी लगा ली ।जिसकी सूचना उसकी पत्नी ने परिजनों को दी। परिजन तत्काल निजी वाहन से नगर के सरकारी अस्पताल में युवक को लेकर पहुंचे ।जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने बताया मृतक प्रियांशु का कुछ समय पहले ही विवाह हुआ था। रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम गुरूवार सुबह होगा। मृतक के पिता संतोष देशमुख विद्युत वितरण कंपनी में कर्मचारी हैं।घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
02:- वही दूसरी घटना में बुधवार दोपहर में ग्राम दुनई से सरई जाने वाले मार्ग पर अंकित पिता राजकुमार 25 साल बाईक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार के चालक ने अंकित की बाईक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार अंकित दूर जाकर गिरा ।अंकित के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन अंकित का शव लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे।ग्रामीणों ने कार रोककर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News