आरोप- सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की तो पुलिसवालों ने बहन और मां के साथ की मारपीट
सब-इंस्पेक्टर सहित 9 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत
फोटो –

बैतूल। जिले की शाहपुर तहसील के अंतर्गत बिजादेही थाना क्षेत्र में रहने वाले फरियादी दीपक यादव ने सब-इंस्पेक्टर सहित 9 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि छह माह पूर्व बिजादेही थाना के सब-इंस्पेक्टर अवधेश वर्मा समेत सात पुलिसकर्मी और दो अन्य व्यक्ति शाम करीब 6 बजे उनके घर में जबरन घुस आए और उनकी बहन प्रियंका यादव तथा माता शांताबाई यादव के साथ बेरहमी से मारपीट की।
शिकायत में उल्लेख किया गया है कि पुलिसकर्मियों ने प्रियंका यादव को अश्लील गालियां दीं और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के लिए धमकाया। इसके बाद पुलिसकर्मी और उनके साथ आए लोग घर में घुस गए और दीपक यादव की माता शांताबाई और बहन प्रियंका के साथ लात-घूंसों व डंडों से बुरी तरह मारपीट की। साथ ही छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए है।
दीपक यादव का आरोप है कि दुर्गेश यादव ने उनकी बहन का हाथ पकड़कर उसे घर से बाहर निकाल दिया और कहा, अगर कहीं शिकायत की तो पूरे परिवार को खत्म करवा देंगे। शिकायत के अनुसार, इस पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसे दुर्गेश यादव ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया और दीपक यादव को दिया। उन्होंने यह भी बताया कि यह घटना एक निजी रंजिश के चलते हुई, जो उस समय शुरू हुई थी जब उनके पिता के तेरहवीं कार्यक्रम के लिए लगाए गए टेंट को पुलिस द्वारा जबरन हटवा दिया गया था। उसी के बाद प्रियंका यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की थी, जिससे नाराज होकर पुलिसकर्मियों ने यह बदला लिया।
दीपक यादव ने थाना प्रभारी रवि साक्य, सब-इंस्पेक्टर अवधेश वर्मा, मिथलेख, मनीराम, परसराम देवड़ा, राममूरत वर्मा, दुर्गेश यादव और अविनाश यादव के खिलाफ यह गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक महोदय से मांग की है कि उक्त गंभीर मामले की निष्पक्ष और अतिशीघ्र जांच करवाई जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने आशंका जताई है कि अनावेदकगण भविष्य में उनके परिवार को किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक हानि पहुंचा सकते हैं, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अनावेदकों की होगी।
आरोप- सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की तो पुलिसवालों ने बहन और मां के साथ की मारपीट सब-इंस्पेक्टर सहित 9 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत
For Feedback - feedback@example.com






**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.