ड्रीम गल्र्स की तरह लडक़ी बनकर लडक़े को ठगने वाले की खुली पोल
लडक़ी बनकर मोबाइल रिचार्ज करवाया, खाते में रुपए भी डलवाए…
दैनिक सांध्य खबरवाणी, विदिशा
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गल्र्स की कहानी विदिशा में हकीकत में चरितार्थ होती दिखाई दी, ड्रीम गल्र्स में आयुष्मान खुराना ने राधा, सीता और टैली कॉलर पर लडक़ी की आवाज निकालने का शानदार अभिनय किया है, कुछ ऐसा ही वाकया विदिशा में सामने आया।
गंजबासौदा तहसील में विगत दिनों एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जो सोशल मीडिया से लेकर नगर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल एक युवक ने लडक़ी की आवाज़ में एक अन्य युवक से मोबाइल पर लंबे समय तक बातचीत की, वह न सिर्फ लडक़ी बनकर बात करता था बल्कि उससे मोबाइल रिचार्ज करवाता रहा और यहां तक कि रुपए भी डलवाए। दिन हो या रात वो लडक़ी समय समय पर कॉल कर लडक़े से बातें करती थी, धीरे धीरे दोनों के बीच रिश्ता गहराने लगा और एक दिन उस लडक़े ने लडक़ी को मिलने बुला लिया।
जब लडक़ी मिलने आ रही थी तो दूर से वह लडक़ी ही लग रही थी क्योंकि उसने सलवार कुर्ती और दुपट्टा डाला हुआ था, लेकिन जैसे ही वह नकली लडक़ी पास आई तो युवक के होश तब उड़ गए जब उसे पता चला की सामने कोई लडक़ी नहीं, बल्कि वह लडक़ा निकला।
जो इतने दिन से लडक़ी की आवाज़ में उससे बात कर रहा था। मामला थाने तक पहुंचा। सवाल ये उठता है कि आखिर ये युवक लडक़ी की आवाज और भेष में क्यों बात कर रहा था। क्या यह मामला महज मज़ाक था या फिर सोची समझी ठगी। शिकार बना युवक अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और शर्मिंदगी में है। यह मामला एक चेतावनी भी है कि सोशल मीडिया और फोन पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सतर्क रहें, झूठी पहचान और मीठी बातों के जाल में फंसकर ठगी के शिकार ना बनें। हालांकि दोनों में आखिरी में राजीनामा हो गया।
ड्रीम गल्र्स की तरह लडक़ी बनकर लडक़े को ठगने वाले की खुली पोल लडक़ी बनकर मोबाइल रिचार्ज करवाया, खाते में रुपए भी डलवाए…
For Feedback - feedback@example.com





